बढ़ते तेल आयात से भारत का व्यापार घाटा फिर बढ़ने की आशंका: क्रिसिल रिपोर्ट

नई दिल्ली: क्रिसिल की एक रिपोर्ट के अनुसार, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, पेट्रोलियम निर्यात में कमजोरी और आयातित तेल पर भारत की भारी निर्भरता के कारण वित्त वर्ष 2026-27 में देश का तेल व्यापार घाटा तेजी से बढ़ सकता है।“ऑयल्स नॉट वेल” शीर्षक वाली रिपोर्ट में कहा गया है कि, भारत अपनी कुल कच्चे तेल की जरूरत का 85 प्रतिशत से अधिक हिस्सा आयात के जरिए पूरा करता है। इसी वजह से देश का तेल व्यापार घाटा लंबे समय से दबाव में बना हुआ है।

रिपोर्ट के आंकड़ों के मुताबिक, भारत का तेल आयात वित्त वर्ष 2013-14 में करीब 190 मिलियन टन से बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 में 300 मिलियन टन से अधिक हो गया है। वहीं इसी अवधि में पेट्रोलियम निर्यात अपेक्षाकृत सीमित दायरे में ही रहा। क्रिसिल ने कहा कि, पहले जब कच्चे तेल की कीमतें कम होती थीं, तब व्यापार घाटा भी घट जाता था, लेकिन अब स्थिति बदल गई है और घाटा फिर से बढ़ने लगा है। रिपोर्ट में बताया गया कि, आयात में लगातार बढ़ोतरी के मुकाबले रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात में खास वृद्धि नहीं हुई। कोविड-19 महामारी के बाद कुछ समय के लिए निर्यात में उछाल जरूर देखा गया, लेकिन बाद में यह फिर कमजोर पड़ गया।

ChiniMandi WhatsApp Channel

वित्त वर्ष 2023-24 के बाद से स्थिति और चिंताजनक हो गई, क्योंकि लगातार दो वर्षों तक रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात घटता रहा, जबकि आयात लगातार बढ़ता गया। क्रिसिल के अनुसार, इसी वजह से डॉलर के संदर्भ में तेल व्यापार घाटा बढ़ा, जबकि इस दौरान कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का रुझान था। रिपोर्ट ने इसे पुराने ट्रेंड से अलग स्थिति बताया है। रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि चालू वित्त वर्ष में हालात और बिगड़ सकते हैं। क्रिसिल का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में ब्रेंट क्रूड की औसत कीमत 90 से 95 डॉलर प्रति बैरल के बीच रह सकती है, जो पिछले वित्त वर्ष के 70.3 डॉलर प्रति बैरल के औसत से काफी अधिक है।

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत का चालू खाता घाटा भी बढ़कर 2.2 प्रतिशत तक पहुंच सकता है, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह अनुमानित 0.8 प्रतिशत था। क्रिसिल ने कहा कि, तेल व्यापार घाटा बढ़ने और पश्चिम एशिया से मिलने वाली रेमिटेंस पर संभावित दबाव के कारण भारत की बाहरी आर्थिक स्थिति पर असर पड़ सकता है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here