सहारनपुर: गन्ना विभाग Co-0238 प्रजाति के बदलाव में जुटा; 24,222 हेक्टेयर क्षेत्रफल में नई प्रजातियों की बुवाई

सहारनपुर : गन्ने की लोकप्रिय प्रजाति Co- 0238 पर कीटों और रोगों के बढ़ते प्रकोप के चलते किसान परेशान है। उत्पादन में गिरावट से किसानों के साथ साथ मिलों को भी कम पेराई का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। इसके मद्देनजर गन्ना विभाग जनपद में प्रजाति बदलाव में जुटा है। गन्ना विभाग ने बसंत कालीन बुवाई में 24222 हेक्टेयर क्षेत्रफल में नई एवं उन्नतशील प्रजातियों की बुवाई कराई है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी ऐसे हालात है, और किसान सीओ- 0238 प्रजाति से दूरियां बना रहे है।

‘अमर उजाला’ में प्रकाशित खबर के अनुसार, जनपद में इस बार गन्ना उत्पादकता में गत सीजन से कमी आई है। इसके चलते इस बार चीनी मिलों में पिछले सीजन की अपेक्षा 97.01 लाख क्विंटल गन्ना कम सप्लाई हुआ है। इसकी बड़ी वजह बेमौसम बरसात एवं बाढ़ के चलते गन्ने फसल में कीटों और रोगों का बढ़ा प्रकोप है। इसके अलावा जनपद में अधिक हिस्सेदारी रखने वाली प्रजाति CO- 0238 का रोग ग्रस्त होना भी इसका बड़ा कारण है। इस प्रजाति की 32 हेक्टेयर फसल को रेड रॉट ने बर्बाद कर दिया था। इसके चलते गन्ना विभाग किसानों को जागरूक करके नई एवं उन्नतशील प्रजातियों की बुवाई करा रहा है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

सुशील कुमार, जिला गन्ना अधिकारी के मुताबिक, गन्ना विभाग CO-0238 के स्थान पर नई एवं उन्नतशील प्रजातियों की बुवाई करा रहा है। बसंतकालीन गन्ना बुवाई में जनपद में 24,222 हैक्टेयर क्षेत्रफल में प्रजाति बदलाव किया गया है। गन्ना सर्वे पूरा होने के बाद प्रजाति बदलाव की सही स्थिति सामने आएगी।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here