सीजन 2021-2022: मराठवाड़ा में रिकॉर्ड गन्ना उत्पादन, पेराई अब भी शुरू

औरंगाबाद: महाराष्ट्र में इस सीजन रिकॉर्ड गन्ना और चीनी उत्पादन हुआ है। महाराष्ट्र ने गन्ना और चीनी उत्पादन में उत्तर प्रदेश को पछाड़ा है। इस सीजन में मराठवाडा इलाके में रिकॉर्ड गन्ना फसल हुई है, और अब भी यहां पूरी क्षमता से पेराई चल रही है।

पश्चिमी महाराष्ट्र के साथ साथ मराठवाड़ा में इस साल गन्ने का अतिरिक्त उत्पादन हुआ है। राज्य सरकार अतिरिक्त गन्ना पेराई के लिए इससे पहले चीनी मिलों को आर्थिक सहायता कर चुकी है। इस सीजन में भी मराठवाड़ा में अतिरिक्त गन्ना पेराई के लिए शासन विचार कर रही है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

इस संदर्भ में उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने विधानसभा में आश्वासन दिया है कि, प्रदेश में कहीं भी अतिरिक्त गन्ना नहीं बचेगा और चीनी मिलों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। पिछले दो बारिश के मौसम में मराठवाड़ा में अच्छी बारिश हुई, और गन्ना उत्पादन भी अच्छा हुआ है। चीनी आयुक्त शेखर गायकवाड़ ने कहा कि चीनी मिलों को तब तक काम करने के लिए कहा गया है जब तक कि मराठवाड़ा में खेती की जाने वाली पूरी गन्ने की पेराई नहीं हो जाती।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here