सीजन 2021-22: महाराष्ट्र में 25 चीनी मिलों ने पेराई किया बंद

महाराष्ट्र में चीनी उत्पादन की गति बढ़ती जा रही है। और राज्य में 115 लाख टन चीनी उत्पादन का आकड़ा पार हो चूका है।

महाराष्ट्र के चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, 27 मार्च 2022 तक राज्य में 25 चीनी मिलों ने पेराई सत्र बंद कर दिया है। फिलहाल कोल्हापुर विभाग से 19 चीनी मिल, नागपुर विभाग में एक चीनी मिल, औरंगाबाद विभाग में एक चीनी मिल और सोलापुर विभाग में चार चीनी मिलें बंद हुई है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, सीजन 2021-22 में 27 मार्च, 2022 तक महाराष्ट्र में कुल मिलाकर 197 चीनी मिलों ने पेराई में हिस्सा लिया। जिसमे 98 सहकारी एवं 99 निजी चीनी मिलें शामिल है, और 1120.04 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है। राज्य में अब तक 1162.74 लाख क्विंटल (116 लाख टन) चीनी का उत्पादन किया गया है। राज्य में फ़िलहाल औसत चीनी रिकवरी 10.38 प्रतिशत है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here