सीजन 2023-24: महाराष्ट्र में 178 चीनी मिलें हुई बंद

महाराष्ट्र में पेराई सीजन 2023-24 अंतिम चरण में है और राज्य में चीनी उत्पादन 108 लाख टन के पार पहुंच चूका है। और साथ ही राज्य में चीनी उत्पादन पिछले सीजन के मुकाबले अब तक ज्यादा हुआ है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीजन कुल मिलाकर 207 चीनी मिलों ने पेराई में भाग लिया था। जिसमे 103 सहकारी एवं 104 निजी चीनी मिलें शामिल है, और 1059.18 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है। 07 अप्रैल, 2024 तक, राज्य में 1084.73 लाख क्विंटल (108.47 लाख टन) चीनी का उत्पादन किया गया है। पिछले सीजन में इसी समय 211 चीनी मिलों ने पेराई में भाग लिया था और उन्होंने 1053.91 लाख टन गन्ना पेराई कर 1052.38 लाख क्विंटल (105.23 लाख टन) चीनी का उत्पादन किया था।

ChiniMandi WhatsApp Channel

महाराष्ट्र में वर्तमान सीजन में पिछले सीजन के मुकाबले अब तक 178 चीनी मिलों ने पेराई बंद किया है जबकि पिछले सीजन में 07 अप्रैल तक 211 चीनी मिलों ने पेराई बंद किया था। और साथ ही इस सीजन में चीनी रिकवरी में मामूली बढ़ोतरी भी नजर आ रही है।

सीजन 2023-24 में 07 अप्रैल, 2024 तक राज्य में चीनी रिकवरी 10.24 प्रतिशत है जबकि पिछले सीजन में इस समय तक चीनी रिकवरी 10.00 प्रतिशत थी।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here