सीजन 2023-24: महाराष्ट्र में अब तक हुआ 760 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन

महाराष्ट्र में चीनी उत्पादन जारी है और साथ ही कुछ चीनी मिलों ने पेराई बंद करना भी शुरू कर दिया है। चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, सीजन 2023-24 में 11 फरवरी, 2024 तक महाराष्ट्र में 4 चीनी मिलें बंद हो गई है, जबकि इसी समय पिछले सीजन 13 चीनी मिलों ने पेराई बंद किया था।

आपको बता दे, सोलापुर विभाग में एक चीनी मिल, छत्रपति संभाजी नगर विभाग में दो चीनी मिल और नांदेड़ विभाग में एक चीनी मिल ने पेराई सत्र बंद कर दिया है।

इस सीजन कुल मिलाकर 207 चीनी मिलों ने पेराई में भाग लिया था। जिसमे 103 सहकारी एवं 104 निजी चीनी मिलें शामिल है, और 775.92 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है। राज्य में अब तक लगभग 760 लाख क्विंटल (76 लाख टन) चीनी का उत्पादन किया गया है। राज्य में फ़िलहाल औसत चीनी रिकवरी 9.79 प्रतिशत है।

पिछले सीजन में इसी समय 210 चीनी मिलें शुरू थी और उन्होंने 850.94 लाख टन गन्ना पेराई कर 835.14 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here