सीजन 2023-24: महाराष्ट्र में चीनी उत्पादन लगभग 106 लाख टन के करीब; 120 मिलें हुई बंद

महाराष्ट्र में पेराई सीजन 2023-24 अंतिम चरण में है और राज्य में चीनी उत्पादन लगभग 106 लाख टन के करीब है। और साथ ही राज्य में चीनी उत्पादन पिछले सीजन के मुकाबले अब तक ज्यादा हुआ है।

इस सीजन कुल मिलाकर 207 चीनी मिलों ने पेराई में भाग लिया था। जिसमे 103 सहकारी एवं 104 निजी चीनी मिलें शामिल है, और 1037.89 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है। 27 मार्च, 2024 तक, राज्य में 1059.22 लाख क्विंटल (105.92 लाख टन) चीनी का उत्पादन किया गया है। पिछले सीजन में इसी समय 211 चीनी मिलों ने पेराई में भाग लिया था और उन्होंने 1050.25 लाख टन गन्ना पेराई कर 1047.91 लाख क्विंटल (104.79 लाख टन) चीनी का उत्पादन किया था।

महाराष्ट्र में वर्तमान सीजन में पिछले सीजन के मुकाबले अब तक मात्र 120 ही चीनी मिलों ने पेराई बंद किया है जबकि पिछले सीजन में 27 मार्च तक 188 चीनी मिलों ने पेराई बंद किया था। और साथ ही इस सीजन में चीनी रिकवरी में मामूली बढ़ोतरी भी नजर आ रही है।

सीजन 2023-24 में 27 मार्च, 2024 तक राज्य में चीनी रिकवरी 10.21 प्रतिशत है जबकि पिछले सीजन में इस समय तक चीनी रिकवरी 9.98 प्रतिशत थी।

आपको बता दे, कोल्हापुर विभाग में 20 चीनी मिल, सोलापुर विभाग में 38, पुणे विभाग में 16, अहमदनगर विभाग में 13, छत्रपति संभाजी नगर विभाग में 12 चीनी मिल, नांदेड़ विभाग में 18 चीनी मिल और अमरावती विभाग में 3 चीनी मिल ने पेराई सत्र बंद कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here