सीजन 2023-24: उत्तर प्रदेश में 18 चीनी मिलों में गन्ना पेराई शुरू

उत्तर प्रदेश में 18 चीनी मिलों में पेराई सत्र 2023-24 प्रारंभ हो चूका है। आने वाले कुछ दिनों में अन्य चीनी मिलों में भी पेराई कार्य शुरू हो जाएगा।

गन्ना विभाग के मुताबिक, 18 चीनी मिलों में गन्ना पेराई शुरू हो चूका है और 16.42 लाख कुंतल गन्ने की पेराई की गई है। वर्तमान पेराई सत्र 2023-24 हेतु कुल 61 चीनी मिलों का सुरक्षण आदेश निर्गत किया गया है। प्रदेश के 55 चीनी मिलों का गन्ना इंडेंट जारी किया गया और साथ ही 12,93,188 पर्चियां निर्गत की गई है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

वर्त्तमान सीजन के आगमन के साथ ही गन्ना विभाग सुनिश्चित कर रहा है की इस बार गन्ना भुगतान सुचारु रूप से हो और किसानों को समय से भुगतान हो। आपको बता दे, मुखयमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े रुख के चलते चीनी मिलों ने पिछले पेराई सत्र के भुगतान में तेजी लाई है। राज्य सरकार ने नया पेराई सत्र पूरी तरह शुरू होने से पिछले सीजन के शत प्रतिशत भुगतान पर जोर दिया है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here