सीजन 2023-24 अपडेट: महाराष्ट्र में अब तक 176 चीनी मिलें शुरू

चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, सीजन 2023-24 में 03 दिसंबर, 2023 तक महाराष्ट्र में कुल मिलाकर 176 चीनी मिलों ने पेराई शुरू कर दी है। जिसमे 88 सहकारी एवं 88 निजी चीनी मिलें शामिल है, और 187.87 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है। राज्य में अब तक 149.08 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। राज्य में फ़िलहाल औसत चीनी रिकवरी 7.94 प्रतिशत है।

पिछले सीजन में इसी समय 189 चीनी मिलें शुरू थी और उन्होंने 260.81 लाख टन गन्ना पेराई कर 229.64 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया था।

ChiniMandi WhatsApp Channel

महाराष्ट्र में अब तक सबसे ज्यादा सोलापुर विभाग में 43 चीनी मिलों ने पेराई सत्र चालू किया है। चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, 03 दिसंबर, 2023 तक सोलापुर विभाग में फिलहाल 42.75 लाख टन गन्ना पेराई कर 31.32 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। और यहाँ चीनी रिकवरी 7.33 प्रतिशत है।

नागपुर विभाग में अब तक एक भी चीनी मिल ने पेराई सत्र शुरू नहीं किया है और राज्य में सबसे कम अमरावती विभाग में चीनी मिलों ने पेराई शुरू किया है। अमरावती विभाग में सिर्फ 2 चीनी मिलों ने पेराई सत्र शुरू किया है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here