‘किसान बचाओ, चीनी मिल चलाओ’ अभियान का दूसरा चरण, कई ग्राम पंचायतों में धरना प्रदर्शन

आजमगढ़ : भाजपा के पूर्व विधायक रामइकबाल की ओर से ‘ किसान बचाओ, चीनी मिल चलाओ अभियान’ के दूसरे चरण में कई ग्राम पंचायतों में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया। ताड़ीबड़ागांव, विशुनपुरा, असनवार, संवरुपुर, खरुआंव विषहर ग्राम पंचायतों में किसानों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो घंटे का सांकेतिक धरना दिया गया।इस अवसर पर आंदोलनकारियों जल्द से जल्द मिल शुरू करने की मांग की।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार, पूर्व विधायक रामइकबाल संवरूपुर के धरने में पूर्व विधायक शामिल हुए। उन्होंने कहा कि चीनी मिल चालू होने तक आंदोलन चलता रहेगा। आंदोलन के प्रथम चरण में दो लाख लोगों से हस्ताक्षर कराया गया। इसे जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा गया है। अभियान के जिला संयोजक गीताशरण सिंह ने कहा कि, चीनी मिल चालू होने के बाद इस जिले के किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी।लोगों को रोजगार के अवसर निर्माण होंगे। इस अवसर पर प्रमोद सिंह पप्पू, मुन्ना पांडेय, अभिषेक वर्मा, मंतोष वर्मा, कमलेश सिंह, अंजनी गुप्ता, प्रमोद सिंह मौजूद रहे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here