SEIC 2026: सीमित आपूर्ति, मौसम संबंधी जोखिम और सरकारी नीतियां तय करेंगी चीनी बाजार की दिशा

मुंबई: भारत में चीनी की उपलब्धता, मौसम से जुड़े उत्पादन जोखिम और सरकारी नीतियों का असर आगामी महीनों में चीनी बाजार की दिशा तय करेगा।यह राय शुगर एथेनॉल बायोएनर्जी इंडिया कॉन्फ्रेंस (SEIC) 2026 में आयोजित “चीनी तेजी या मंदी” विषयक सत्र में उद्योग विशेषज्ञों और व्यापारियों ने व्यक्त की।सत्र में यह चर्चा की गई कि, चीनी बाजार का रुख तेजी (बुलिश) की ओर रहेगा या मंदी (बेयरिश) की ओर। साथ ही उत्पादन रुझान, सरकारी नीतियों, मौसम की स्थिति और उपभोक्ता मांग का चीनी कीमतों पर पड़ने वाले प्रभाव का भी विश्लेषण किया गया।इस चर्चा का संचालन ज़ी बिजनेस के एंकर और कमोडिटी एडिटर मृत्युंजय झा ने किया।

अगले सीजन में चीनी की उपलब्धता सीमित रहने की संभावना…

ChiniMandi WhatsApp Channel

रिलायंस रिटेल लिमिटेड के शुगर डेस्क प्रमुख अंशुल शर्मा ने कहा कि, मौजूदा परिस्थितियों में भारत का चीनी संतुलन (शुगर बैलेंस शीट) काफी तंग बना हुआ है।उनके अनुसार, अगले सीजन की शुरुआत में देश में चीनी का उपलब्ध भंडार सीमित रह सकता है।उन्होंने अनुमान जताया कि 1 अक्टूबर 2026 को भारत में चीनी का समापन स्टॉक लगभग 38 से 40 लाख टन के बीच रह सकता है।शर्मा ने कहा कि, भारत एक अत्यधिक मूल्य-संवेदनशील बाजार है और उपभोक्ताओं की मांग कीमतों को प्रभावित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।उन्होंने बताया कि, चीनी की बिक्री की गति धीमी हुई है, लेकिन खुदरा कीमतें अभी तक काफी हद तक स्थिर बनी हुई हैं। उनके अनुसार, अक्टूबर 2026 तक महाराष्ट्र और कई अन्य राज्यों में चीनी की कीमत लगभग 40 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास रह सकती है।उन्होंने यह भी कहा कि, कीमतों में वृद्धि यदि होती है तो वह बाजार की प्राकृतिक मांग और आपूर्ति के आधार पर धीरे-धीरे होनी चाहिए।

उत्पादन पर पड़ सकता है एल नीनो का असर…

श्री रेणुका शुगर्स लिमिटेड के कार्यकारी अध्यक्ष अतुल चतुर्वेदी ने चेतावनी दी कि, मौसम की परिस्थितियां कृषि उत्पादन को प्रभावित कर सकती हैं।उन्होंने कहा कि, एल नीनो की स्थिति गन्ना उत्पादन को प्रभावित कर सकती है और इससे चीनी उत्पादन पर दबाव बना रह सकता है।चतुर्वेदी ने कहा कि, सरकारी नीतियां भी चीनी बाजार की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।उनके अनुसार, नीति संबंधी फैसले अक्सर चीनी उद्योग में तेजी और मंदी दोनों को प्रभावित करते हैं।उन्होंने कहा कि, घरेलू उद्योग की चुनौतियों को देखते हुए चीनी निर्यात की अनुमति दी गई थी। साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि, देश और राज्यों में चीनी उत्पादन के आकलन में निजी एजेंसियों की भूमिका बढ़ाई जानी चाहिए।चतुर्वेदी ने चेतावनी दी कि, यदि आपूर्ति की स्थिति और अधिक तंग हुई तो भविष्य में भारत को अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए चीनी आयात भी करना पड़ सकता है।उन्होंने महाराष्ट्र और कर्नाटक में चीनी का भाव लगभग 42 रुपये प्रति किलोग्राम रहने का अनुमान जताया।साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि, अब चीनी को लगातार आवश्यक वस्तु (Essential Commodity) के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।

मानसून की जल्दी विदाई बन सकती है चुनौती…

ईडी एंड एफ मैन इंडिया के प्रबंध निदेशक संदीप कदम ने कहा कि, मौसम चीनी आपूर्ति के लिए सबसे बड़ा जोखिम बना हुआ है।उनके अनुसार, यदि मानसून समय से पहले समाप्त हो गया तो आपूर्ति पर दबाव बढ़ सकता है।कदम ने कहा कि, सरकार ने अतीत में जरूरत पड़ने पर हस्तक्षेप किया है और बदलती परिस्थितियों के अनुसार भविष्य में भी ऐसा कर सकती है।उन्होंने सुझाव दिया कि, चीनी मिलों का संचालन जल्दी शुरू करने से प्रतिकूल मौसम के प्रभाव को कुछ हद तक कम किया जा सकता है।उन्होंने कहा कि, जब कीमतें स्वीकार्य स्तर से अधिक बढ़ती हैं, तब सरकार का हस्तक्षेप बढ़ जाता है।उन्होंने कहा, इस क्षेत्र में मार्जिन बहुत कम है।कदम ने अनुमान जताया कि, देशभर में चीनी की कीमतें करीब 40 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बनी रह सकती हैं। उन्होंने मिलों को पर्याप्त भंडार बनाए रखने की सलाह भी दी, क्योंकि भविष्य में कीमतों में मजबूती आ सकती है।

नवंबर 2026 तक कीमतों में तेजी संभव…

सत्र के समापन पर मृत्युंजय झा ने कहा कि, नवंबर 2026 तक चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।उन्होंने स्पष्ट किया कि, चीनी मिलों को स्टॉक रखने की अनुमति है, लेकिन इसे जमाखोरी नहीं माना जाना चाहिए।चर्चा से यह संकेत मिला कि, उद्योग जगत आगामी महीनों को लेकर सतर्क आशावादी है। विशेषज्ञों का मानना है कि चीनी की उपलब्धता, मौसम के रुझान और सरकारी नीतियां ही आने वाले समय में भारत के चीनी बाजार की दिशा और कीमतों को निर्धारित करेंगी।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here