चीनी मिल द्वारा गन्ना फसल पर कीटनाशक का छिड़काव

सीतापुर : गन्ना फसल को कीट रोग बचाने के लिए हरियावां चीनी मिल प्रबंधन क्षेत्र में कीटनाशक का छिड़काव करा रहा है। गन्ना अधिकारी आलोक सिंह के मुताबिक, खेत के आस पास पेड़ों पर ऐसे कीट बैठते हैं, जो गन्ना फसल को नुकसान पहुंचाते हैं। दवा छिड़काव से ऐसे कीट नष्ट हो जाएंगे।

मिल के इस पहल से गन्ना किसानों को काफी राहत मिली है। मिल यह सुनिश्चित कर रहा है की गन्ने की फसल को किट से बचाया जाए। सिंह ने बताया की, व्हाइट ग्रब कीट आजकल के समय में गन्ना फसल को नुकसान पहुंचाता है। यह कीट खेतों के आस पास मौजूद नीम, शीशम, बेरी, गूलर आदि पेड़ों पर अधिक पाया जाता है। जहां यह कीट होता है, आस पास गन्ने के खेत में इनका असर प्रभावी हो जाता है। जिससे फसल को नुकसान पहुंचता है। यह कीट गन्ने की जड़ को नुकसान पहुंचाता है। जिससे पौधा सूख जाता है। इसकी रोकथाम के लिए एमिडकलोप्रिड दवा का स्प्रे पेड़ों पर किया जा रहा है। खबरों के मुताबिक हजियापुर, सहियापुर, रुकुंदीनपुर, पिसावां, जल्लापुर आदि गांवों में स्प्रे किया गया।

ChiniMandi WhatsApp Channel

चीनी मिल द्वारा किया जा रहा काम काफी सराहनीय और गन्ना किसान भी इससे राहत महसूस कर रहे है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here