चीनी उद्योग के विकास में योगदान देने की पुरजोर कोशिश: चीनी आयुक्त शेखर गायकवाड़

पुणे: राज्य चीनी आयुक्त शेखर गायकवाड ने कहा कि, चीनी आयुक्त के नाते प्रदेश के गन्ना किसान और चीनी उद्योग की प्रगति करने का मौका मिला और मेरे लिए यह सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। उन्होनें कहा, किसानों का हित और चीनी उद्योग के विकास में योगदान देने के लिए पुरजोर कोशिश की।

भूमाता परिवार, छत्रपति उदयनराजे भोसले महाराज फाउंडेशन और शुगर टुडे मैगज़ीन द्वारा शेखर गायकवाड़ के सरकारी सेवा से सेवानिवृत्ति के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। पुणे के कृषि महाविद्यालय हुए इस समारोह में डॉ. बुधाजीराव मुळीक की अध्यक्षता में गायकवाड़ का सम्मान किया गया। इस अवसर पर ‘शुगर टुडे’ पत्रिका ने गायकवाड़ पर एक विशेष अंक प्रकाशित किया। पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने वीडियो संदेश के माध्यम से गायकवाड़ के कार्यों की प्रशंसा की।

ChiniMandi WhatsApp Channel

इस अवसर पर बोलते हुए गायकवाड़ ने कहा कि, महाराष्ट्र गन्ना, चीनी और अब एथेनॉल के उत्पादन में अग्रणी है। चीनी आयुक्त के रूप में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी किसानों से संवाद करने और उनके हित में निर्णय लेने में कामयाब रहा। उन्होंने यह भी कहा कि, किसानों के लिए कई अहम फैसले लिए गए हैं। डॉ. बुधाजीराव मुळीक ने कहा, शेखर गायकवाड़ ने हमेशा आम आदमी, किसानों के हितों के बारे में सोचा है।

इस मौके पर पूर्व विधायक अशोक पवार, सहकारिता आयुक्त अनिल कवडे, जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता हनुमंतराव धुमाळ, पूर्व विधायक उल्हास पाटिल, श्रीमती वंदना गायकवाड़, श्रीमती शालिनीदेवी मुळीक, पूर्व महापौर कमल व्यवहारे, पूर्व कुलपति डॉ. शंकरराव मगर, उद्यमी बी. बी. जाधव, शुगर टुडे पत्रिका के मुख्य संपादक नंदकुमार सुतार, अतुल हिवाळे सहित चीनी मिलर्स, किसान बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here