कोरोना को लेकर नरकटियागंज चीनी मिल ने किया कर्मचारियों को जागरूक

बगहा: कोरोना के डर और दहशत से बचने के लिए चीनी मिलों ने अपने कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने लगी हैं। साथ ही कर्मचारियों को कोरोना से बचने के लिए जागरुक बनाया जा रहा है और उनके लिए सत्रों का भी आयोजन, देखभाल और रखरखाव किया जा रहा है। बिहार के नरकटियागंज चीनी मिल में भी कर्मचारियों के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। इस चीनी मिल के कार्यपालक अध्यक्ष चंद्रमोहन ने कहा कि उनके मिल में कर्मचारियों के स्वास्थ्य के लिए जगह जगह साबुन से हाथ धोने की व्यवस्था की गई है। सफाई और सैनेटाइजर उपलब्ध कराए गये हैं। पानी की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। इसके अलावा मिल प्रबंधन ने मिल के कर्मचारियों को कोरोना के प्रति जागरुक बनाना शुरु किया है।

चंद्रमोहन ने कहा कि अपने सामाजिक कल्याण को ध्यान में रखते हुए मिल ने अपने अहाते के समीपवर्ती कॉलोनियों और इलाकों में कोरोना से सावधान रहने और सुविधाएं उपलब्ध कराने का फैसला किया है। मिल की पूरी कोशिश है कि कर्मचारी इससे अवगत रहें और कोरोना से संक्रमित न होयें।

ChiniMandi WhatsApp Channel

आपको बता दे इसके आलावा देश के विभिन्न चीनी मिलों में कर्मचारी सहित गन्ना किसानों को कोरोना से बचने के उपाय के साथ जागरूक किया जा रहा है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here