चीनी के कीमतों में आई गिरावट; घरेलू बाजार में दबाव के संकेत: ISMA

नई दिल्ली: इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (ISMA) ने बुधवार को एक बयान में कहा कि देश में चीनी मिलों ने 30 नवंबर तक 42.90 लाख टन चीनी का उत्पादन किया, जो की पिछले साल की समान अवधि के 20.72 लाख टन के मुकाबले 52 प्रतिशत अधिक है।

ISMA के मुताबिक, “दो प्रमुख चीनी उत्पादक राज्य, महाराष्ट्र और कर्नाटक में, पिछले कुछ महीनों से चीनी मिलों में कीमतें (एक्स-मील प्राइस) लगभग 3,200-3,250 रुपये प्रति क्विंटल के बीच थीं, जिसमें लगभग 50-100 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट आई है। इसी तरह, दक्षिणी राज्यों में भी, चीनी की एक्स-मिल कीमतों में गिरावट आई है। इससे घरेलू बाजार में दबाव के संकेत मिलते हैं, जो चालू सत्र में पिछले साल के बचे स्टॉक, उत्पादन में अपेक्षित बढ़ोतरी, सरकार द्वारा निर्यात कार्यक्रम की देर से की गई घोषणा और अभी तक चीनी के MSP (न्यूनतम विक्रय मूल्य) में वृद्धि के बारे में कोई निर्णय नहीं होने की वजह से है।”

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here