सीजन 2021-22: उत्तर प्रदेश में गन्ना पेराई सत्र समाप्त

पीलीभीत: 2021-22 के लिए गन्ना पेराई सत्र समाप्त होने के साथ, उत्तर प्रदेश में सभी चीनी मिलें बंद हो गई हैं।

इस सीजन राज्य की चीनी मिलों ने 10,146 लाख क्विंटल गन्ना पेराई कर 1024 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन किया। पिछले सीजन राज्य में 1027.50 लाख टन गन्ना पेराई कर 110.59 लाख टन चीनी उत्पादन किया गया था।

ChiniMandi WhatsApp Channel

सरकारी आकड़ों के मुताबिक, 10 जून 2022 तक वर्तमान पेराई सीजन में अब तक 27,062.78 करोड़ रूपये का यानी 76.99 प्रतिशत गन्ना भुगतान हुआ है।

गन्ना भुगतान के मामलें में भी प्रशासन यह सुनिश्चित करने में लगा हुआ है की वर्तमान पेराई सीजन का जल्द से जल्द शत प्रतिशत भुगतान हो जाए। पिछले पेराई सत्र का लगभग शत प्रतिशत भुगतान हो चूका है।

आपको बता दे, महाराष्ट्र के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा चीनी उत्पादक उत्तर प्रदेश में 2021-22 सीजन में चीनी उत्पादन में गिरवाट को मिली। चीनी उत्पादन में गिरावट मुख्य रूप से एथेनॉल उत्पादन में बढ़ोतरी के कारण हुई है, साथ ही कीट संक्रमण ने भी उत्पादन को प्रभावित किया है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here