एलएच चीनी मिल में 11 नवंबर से शुरू होगी गन्ने की पेराई

पीलीभीत (उत्तर प्रदेश): एलएच चीनी मिल में 11 नवंबर से गन्ने की पेराई शुरू होगी।नए पेराई सत्र का शुभारंभ पटला पूजन के साथ किया गया। पूजन में मुख्य यजमान सीओओ तेज नारायण सिंह रहे। पंडित अंशुमान मिश्र, मणिकांत मिश्र, नरोत्तम भट्ट ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन कराया।

छह नवंबर को प्रथम इंडेंट का पूजन कर गन्ना खरीद के लिए इंडेंट सोसाइटी ने जारी किया है। बाहरी क्रय केंद्रों पर गन्ना नौ नवंबर से खरीदा जाएगा। इस मौके पर चीनी मिल के चेयरमैन सुबोध चंद्रा, निदेशक भरत स्वरूप, आयुष अग्रवाल, उपाध्यक्ष वित्त वाईके अग्रवाल, उपाध्यक्ष उत्पादन जीपी गोयल, उपाध्यक्ष इंजी. आरसी मिश्र, उपाध्यक्ष गन्ना केबी शर्मा, उपाध्यक्ष आसवनी वीरेंद्र सिंह आशीष गुप्ता समेत अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here