धूरी चीनी मिल के छत पर चढ़कर गन्ना किसानों ने किया भूख हड़ताल

संगरूर/बठिंडा (पंजाब): पंजाब के किसानों ने अपने करोड़ों रुपये के बकाये की अदायगी के लिए विरोध का नया तरीका चुना। चार किसानों ने धूरी चीनी मिल के छत पर चढ़कर भूख हड़ताल की। किसानों के करोड़ों रुपए चीनी मिल प्रबंधकों ने दबाकर रखा है। चीनी मिलों ने 21 अक्टूबर तक भुगतान करने का आश्वासन दिया था। लेकिन पैसे उनके खाते में नहीं आए। एवज में किसानों ने भूख हड़ताल शुरु किया है।

किसानों का आरोप है कि चीनी धूरी चीनी मिल के प्रबंधकों ने 11 अक्टूबर को प्रशासन को आश्वासन दिया था कि गन्ना किसानों के बकाये 21 अक्तूबर तक चुका दिये जाएंगे। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। इससे नाराज होकर किसान नेता हरजीत सिंह बुगरा, भवन सिंह कहेरू, बहादर सिंह ईसड़ा और निर्भय सिंह चीनी मिल की छत पर चढ़ गए। और अपनी ऊंची आवाज में बकाये की भुगतान की मांग करने लगे। किसानों को मिल और प्रशासन पर भरोसा नहीं है। किसानों ने कहा कि जबतक पैसे उनके खाते में नहीं आ जाते किसान मिल की छत पर ही धरना देंगे और अपने संघर्ष को जारी रखेंगे।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here