चीनी मिल पर सरकार द्वारा आवश्यक दबाव बनाकर शीध्र ही बकाया भुगतान करने की उम्मीद: रालोद विधायक

शामली, उत्तर प्रदेश: थानाभवन के रालोद विधायक अशरफ अली लखनऊ गन्ना मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी से मिले और गन्ना बकाया भुगतान समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

उन्होंने कहा की शामली जनपद के गन्ना किसानों की सबसे बड़ी समस्या बकाया भुगतान को हल कराने हेतु शामली शुगर मिल के 61 प्रतिशत शेयर त्रिवेणी इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज लिमिटेड को हस्तारण कराये जाने में कैबिनेट मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें, श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी जी की अहम भूमिका रही है। लखनऊ में उनके कार्यालय पर मिलकर आभार प्रकट किया। आशा करता हूँ थानाभवन शुगर मिल और ऊन शुगर मिल पर भी सरकार द्वारा आवश्यक दबाव बनाकर शीध्र ही बकाया भुगतान कराया जाएगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel

साथ वह सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मिले। इस अवसर पर मा. मुख्यमंत्री जी से विधानसभा क्षेत्र के विकास संबंधी विषयों पर चर्चा की।

 

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here