उत्तर प्रदेश में कोल्हुओं पर गन्ने का भाव प्रति क्विंटल 400 रुपये के पार

बिजनौर : उत्तर प्रदेश में की जिलों में कोल्हुओं पर गन्ने का भाव प्रति क्विंटल 400 रुपये के पार हो गया है।स्थानीय और एनी बाजारों में गुड को मिल रहे अच्छे दामों के चलते कोल्हुओं पर भी गन्ना मूल्य बढ़ गया है। अमर उजाला में प्रकशित खबर के अनुसार, बिजनौर जिले में कोल्हुओं पर गन्ने के दाम 400 रुपये प्रति क्विंटल से ऊपर पहुंच गए हैं। कई स्थानों पर कोल्हुओं पर गन्ना 430 रुपये तक खरीदा जा रहा है। जिले में करीब 10 चीनी मिलों के साथ ही 100 से अधिक कोल्हू संचालित हो रहे हैं। चीनी मिलों में पेराई सीजन शुरू होने के बाद भी कोल्हुओं पर गन्ना आपूर्ति की जा रही है। जरूरत होने पर किसान कोल्हू में गन्ना डाल रहे हैं।

खबर में आगे कहा गया है की, मंडी में गुड़ का भाव पांच हजार रुपये प्रति क्विंटल के आसपास है। इससे कोल्हुओं पर गन्ने की मांग बढ़ी हुई है। अच्छे भाव मिलने की उम्मीद में कई कोल्हू संचालकों ने उत्पादन बढ़ाने के लिए अतिरिक्त श्रमिक भी लगा दिए हैं। अभी गुड़ और चीनी के बाजार में तेजी बनी हुई है। कोल्हुओं पर गन्ने का भाव 430 रुपये प्रति क्विंटल तक है। इसके बावजूद भी गन्ने की मांग पूरी नहीं हो पा रही है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here