नई दिल्ली : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्ष 2025-26 के लिए प्रमुख कृषि फसलों के तीसरे अग्रिम अनुमान जारी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार किसानों की समृद्धि और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर काम कर रही है। तीसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार, देश का कुल खाद्यान्न उत्पादन 376.563 लाख टन रहने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष के 357.732 लाख टन की तुलना में लगभग 18.8 लाख टन यानी 5.3 प्रतिशत अधिक है जो इतिहास में अब तक का सर्वाधिक उत्पादन है। इसमें गन्ना उत्पादन पिछले वर्ष के 454.611 लाख टन की तुलना में 500.063 लाख टन होने का अनुमान जताया गया है।
मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, चावल 154.024 लाख टन, गेहूं 120.657 लाख टन और मक्का 55.093 लाख टन के साथ रिकॉर्ड स्तर पर हैं। श्री अन्न 17.584 लाख टन, तूर 3.592 लाख टन, चना 12.514 लाख टन और मसूर 1.762 लाख टन अनुमानित है। इसी तरह, कुल तिलहन उत्पादन 43.059 लाख टन अनुमानित है। चौहान ने बताया कि, वाणिज्यिक फसलों में गन्ने का उत्पादन 500.063 लाख टन अनुमानित है, जो पिछले वर्ष के 454.611 लाख टन की तुलना में 45 लाख टन अधिक है।
(Source : PIB)


















