तेज हवा और भारी वर्षा के कारण गन्ना उत्पादन घटने का अनुमान

कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) : तेज हवा और भारी वर्षा के कारण गन्ना उत्पादन घटने का अनुमान लगाया जा रहा ह।अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार, तीन व चार अक्टूबर को तेज हवा के साथ 115 मिलीमीटर वर्षा हुई। इससे गन्ने की फसल गिर गई। जिले में 2 लाख 10 हजार किसानों ने गन्ने की खेती की है। इस प्राकृतिक घटना से किसान और चीनी मिल दोनों को नुकसान हुआ है। उक्त बातें गन्ना किसान संस्थान प्रशिक्षण केंद्र पिपराइच गोरखपुर के पूर्व सहायक निदेशक ओम प्रकाश गुप्ता ने चीनी मिल परिक्षेत्र ढाढ़ा, रामकोला, सेवरहीं, खड्डा के भ्रमण के उपरांत ग्राम बकनहा शिव मंदिर के परिसर में किसानों के चौपाल में कही।

खबर में आगे कहा गया है की, पूर्व सहायक निदेशक ने किस चीनी मिल क्षेत्र में कुल कितनी वर्षा हुई, इसकी जानकारी के लिए चीनी मिलों के विभागाध्यक्ष गन्ना से बातचीत की। खड्डा चीनी मिल के सुधीर कुमार ने बताया 220 मिलीमीटर वर्षा हुई है।कृषि विज्ञान केंद्र सेवरही के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर श्रुति ने बताया दो दिनों में कुल 115 मिलीमीटर वर्षा हुई है, वर्षा होने की और संभावना है। बकनहां गांव के शिव मंदिर परिसर में चौपाल में बैठे किसान जीतू कुशवाहा, बृज नारायण यादव, आत्मा गुप्ता, सुशील कुशवाहा, राम प्रवेश गुप्ता ने अपने गन्ने का खेत दिखाया। उप गन्ना आयुक्त देवरिया एपी सिंह ने गिरा गन्ना देखकर दुख व्यक्त किया। पूर्व सहायक निदेशक ओम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि गन्ने की 20 से 25% उपज घटेगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here