गन्ना श्रमिकों की मांग को पूरा किया जाए अन्यथा 5 अक्टूबर से होगा राज्यव्यापी आंदोलन: सुरेश धस

कोल्हापुर: विधायक सुरेश धस ने बुधवार को कहा की, राज्य में गन्ना कटाई श्रमिक, ट्रांसपोर्टर्स, ठेकेदार और अन्य श्रमिक मूल्य वृद्धि की मांग पूरी नहीं हुई तो हडताल किया जाएगा। इस हड़ताल को सफल बनाने और मांगों को पूरा करने के लिए 5 अक्टूबर को राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

कोल्हापुर जिला ट्रांसपोर्ट ड्राइवर ओनर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित संगोष्ठी में धस ने कहा कि, चीनी मिल मालिकों द्वारा की गई लूट से गन्ना श्रमिकों को नुकसान हो रहा है। राज्य सरकार को गन्ना श्रमिकों की विभिन्न मांगों को स्वीकार करना चाहिए, अन्यथा आंदोलन के सिवा कोई विकल्प नहीं है। इस अवसर पर धनाजी पाटिल, श्रीकांत गावड़े, बाबा देसाई, बाबासाहेब पाटिल, भगवान काटे, तात्यासाहेब हुले, दत्तोबा भांगे, बलिराम पोटे, हरिबप्पा घुमरे, बालाजी जाधव, अमोल दीक्षित, दत्ता हुले, विष्णु भाकरे, के साथ-साथ प्रमुख कार्यकर्ता मौजुद थे।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here