फिजी में गन्ना उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को सहायता करना जरुरी : प्रधानमंत्री सितीवेनी राबुका

सुवा : फिजी के प्रधानमंत्री सितीवेनी राबुका ने कहा कि, जिन किसानों की गन्ना खेती की लीज का नवीनीकरण नहीं हुआ है, उन्हें जमीन पर बने रहने और खेती जारी रखने का अवसर दिया जाना चाहिए, ताकि देश में गन्ना उत्पादन बढ़ाया जा सके। नेशनल स्किल्स गैप असेसमेंट सर्वे के शुभारंभ के दौरान प्रधानमंत्री राबुका ने कहा कि, सरकार हर व्यक्ति को आगे बढ़ने का अवसर देने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने बताया कि, करीब 30 वर्ष पहले जिन किसानों की गन्ना भूमि लीज समाप्त हो गई थी, उन्हें सरकार द्वारा खरीदी गई विभाजित जमीनों पर पुनर्वासित किया गया था। वहां अब किसान गन्ना भुगतान का महीनों इंतजार करने के बजाय खाद्य सामग्री बेचकर रोजाना आय अर्जित कर रहे हैं। राबुका ने कहा कि, फिजी को ऐसे दीर्घकालिक समाधानों पर सामूहिक रूप से विचार करना चाहिए, जिससे किसानों और कृषि क्षेत्र दोनों को स्थिरता मिल सके। वहीं, कृषि मंत्री टोमासी तुनाबुना ने बताया कि देश के गन्ना उत्पादक क्षेत्रों में कुल 2,362 लीज मामलों पर कार्रवाई की गई है। इनमें से 56 प्रतिशत यानी 1,128 लीज का नवीनीकरण किया जा चुका है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here