उप गन्ना आयुक्त द्वारा गन्ना सर्वेक्षण का औचक निरीक्षण

बलरामपुर : देवीपाटन मंडल उप गन्ना आयुक्त आरबी राम ने बीसीएम तुलसीपुर के तत्वाधान में सोनपुर में चल रहे गन्ना सर्वेक्षण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में किसान संगम लाल के गन्ना पौधे प्लांट की जांच की गई, जिसमें उसका माप सही पाया गया। उन्होंने किसानों को गन्ना पेड़ी प्रबंधन करने के साथ जल्द तैयार होने वाले प्रजाति के बारे में जानकारी दी। किसानों को गन्ना समिति से स्थापित फार्म मशीनरी बैंक के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, उन्होंने किसानों को 19 सेल गान्ना प्रजातियों के बारे में बताते हुए कोलक-1402, 15023,118 एवं 15023 प्रजाति के गन्ना बुवाई करने के बारे में बताया। सर्वे कार्मिकों को आयुक्त में निर्देशित किया कि पौधा प्लांट, आटम प्लांट एवं द्वितीय पेड़ी का सर्वे करें।उन्होंने कहा कि, पेड़ी गन्ना का सत्यापन किया जाएगा। आयुक्त के समक्ष मौजूद किसानों को कार्मिकों ने सर्वे स्लिप दी। गन्ना सचिव तुलसीपुर आनंद प्रकाश दुबे ने सर्वे कार्य पूरा होने के बाद डाटा को पोर्टल पर तत्काल अपलोड करने का निर्देश दिया।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here