अतिरिक्त भुगतान: स्वाभिमानी शेतकरी संगठन द्वारा लाखों गन्ना किसानों के न्याय के लिए 26 जून को ‘कैफियत यात्रा’ का आयोजन

कोल्हापुर: स्वाभिमानी शेतकारी संगठन के प्रमुख और पूर्व सांसद राजू शेट्टी ने एक बार फिर लाखों गन्ना किसानों के लिए न्याय की गुहार लगाई है। किसान नेता राजू शेट्टी ने घोषणा की कि, गन्ना किसानों को 100 और 50 रुपये की दूसरी किस्त का भुगतान करने के लिए राज्य सरकार और चीनी मिल मालिकों को सद्बुद्धि मिले और शक्तिपीठ राजमार्ग हमेशा के लिए रद्द करने की मांग को लेकर राजर्षी शाहू महाराज के ‘जनकस्थल से समाधिस्थल’ तक कैफियत यात्रा निकाली जाएगी।

‘चीनीमंडी’ से बात करते हुए राजू शेट्टी ने कहा कि, लोगों के कल्याण के लिए काम करने वाले राजर्षी शाहू महाराजजी की शताब्दी स्वर्ण जयंती मनाई जा रही है। इस पृष्ठभूमि में, राज्य के लाखों गन्ना उत्पादकों और नियोजित शक्ति पीठ राजमार्ग से प्रभावित होने वाले हजारों किसानों को न्याय देने के लिए इस यात्रा का आयोजन किया गया है। शेट्टी ने यह भी कहा कि, इस यात्रा के जरिए सोए हुए शासकों को जगाने का काम किया जाएगा। शेट्टी ने कहा कि 26 जून 2024 को यात्रा सुबह 8 बजे गैबी चौक, कागल से शुरू होगी और शाहू महाराज समाधिस्थल’ कोल्हापुर में समाप्त होगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

कैफियत यात्रा की तैयारियां शुरू…

स्वाभिमानी शेतकरी संगठन की ओर से ‘कैफियत यात्रा’ की तैयारियां चल रही है।जिले के गांवों-गांवों में कार्यकर्ताओं द्वाराजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।इस यात्रा में कोल्हापुर और सीमावर्ती इलाकों से हजारों कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here