तमिलनाडु: बीजेपी की पोंगल गिफ्ट हैंपर में गन्ने को शामिल करने की मांग

मदुरै: बीजेपी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के पास प्रदर्शन कर राज्य सरकार द्वारा राशन कार्ड धारकों को वितरित किए जाने वाले पोंगल गिफ्ट हैंपर में गन्ने को शामिल करने की मांग की।

जिला अध्यक्ष एम महासुसेन्ड्रन के नेतृत्व में आंदोलनकारियों ने राज्य के खिलाफ नारे लगाए। M.M.K. सेंथुराइपांडियन ने कहा कि, राज्य सरकार को किसानों से गन्ना, नारियल और ताड़ के गुड़ की खरीद करनी चाहिए। राज्य समिति के कार्यकारी सदस्य ए सैयद अली फातिमा ने कहा कि, उन्होंने अपनी एक एकड़ भूमि पर विशेष रूप से ‘सेंगरुम्बु’ की खेती की थी, और वह केवल पोंगल के दौरान बेची जानी थी। लेकिन राज्य सरकार ने हैंपर में गन्ने को शामिल नहीं किया है।आंदोलनकारियो ने कहा की, राज्य सरकार ने पिछले साल ₹ 33 में एक गन्ने की खरीद की थी, लेकिन इस साल व्यापारी केवल ₹ 8 में गन्ना खरीद रहे हैं।मदुरै जिले में 1,000 एकड़ से अधिक भूमि में गन्ने की खेती की जाती है, लेकिन सरकार ने गन्ना किसानों की अनदेखी कर दी है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here