चेन्नई : सचिवालय में सोमवार को दक्षिण भारतीय चीनी मिल संघ (साउथ इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन) के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय से मुलाकात की। एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।इस बैठक में चीनी उद्योग की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की गई।
इस दौरान संघ के तमिलनाडु अध्यक्ष आर. वरदराजन, राजश्री शुगर्स एंड केमिकल्स की चेयरपर्सन राजश्री पाथी, शक्ति शुगर्स के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक एम. मणिकम, ईआईडी पैरी (इंडिया) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मुथैया मुरुगप्पन, कोठारी शुगर्स एंड केमिकल्स के प्रबंध निदेशक अर्जुन कोठारी, पोन्नी शुगर्स के प्रबंध निदेशक एन. रामनाथन, कोठारी शुगर्स के निदेशक एम. सिल्वेस्टर, ईआईडी पैरी के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) ए.एच. आशिक, राजश्री शुगर्स एंड केमिकल्स के मुख्य रणनीति अधिकारी आदित्य पाथी तथा कंपनी के अध्यक्ष जी. सत्यमूर्ति उपस्थित रहे।


















