टैरिफ वॉर: भारत ने एथेनॉल के लिए अमेरिकी मक्का खरीदने की पेशकश की

नई दिल्ली : द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, व्यापार समझौते पर पहुँचने के नए प्रस्तावों के तहत भारत एथेनॉल उत्पादन के लिए अमेरिकी मक्का खरीद सकता है और ऊर्जा आयात बढ़ा सकता है। बदले में, नई दिल्ली ने वाशिंगटन पर रूसी तेल के भारतीय आयात पर लगाए गए 25% दंडात्मक शुल्क हटाने का दबाव डाला है। एक अधिकारी ने कहा, नए प्रस्ताव रखे गए है, एथेनॉल उत्पादन के लिए मक्का खरीदने पर चर्चा चल रही है।

अमेरिका भारत को अमेरिकी सोयाबीन और मक्का का आयात बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करता रहा है, लेकिन भारत ने आनुवंशिक रूप से संशोधित (जीएम) फसलों के खाद्य श्रृंखला में प्रवेश करने की चिंताओं का हवाला देते हुए इसका विरोध किया है। अधिकारियों ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि, घरेलू किसानों की सुरक्षा और जीएम उत्पादों को बाजार में प्रवेश करने से रोकना भारतीय पक्ष की प्रमुख प्राथमिकताएँ बनी हुई हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में भारत ने अमेरिका को 6.86 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य के सामान का निर्यात किया, जबकि आयात 3.6 अरब अमेरिकी डॉलर का था।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here