तेलंगाना : किसानों द्वारा गन्ने के लिए 5,000 रुपये प्रति टन न्यूनतम खरीद मूल्य तय करने की मांग

संगारेड्डी: संगारेड्डी जिले में गन्ना किसानों ने गन्ने का न्यूनतम खरीद मूल्य 5,000 रुपये प्रति टन निर्धारित करने की मांग की है। किसानों का कहना है कि अल नीनो से जुड़ी प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों के कारण गन्ने की पैदावार में गिरावट आई है। वहीं, खाद, मजदूरी, डीजल और अन्य कृषि सामग्री की कीमतें बढ़ने से खेती की लागत में भी काफी इजाफा हुआ है। द हिंदू में प्रकाशित खबर के अनुसार, किसानों ने बढ़ती लागत को ध्यान में रखते हुए गन्ने का उचित मूल्य तय करने की मांग उठाई है। 10 नवंबर को कलेक्ट्रेट परिसर में अतिरिक्त कलेक्टर टी.एल. संगीता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में किसानों ने अपनी मांगें रखीं। इस दौरान किसानों ने चीनी मिलों से गन्ने का भाव निर्धारित करते समय खाद, मजदूरी, डीजल और अन्य कृषि आदानों की बढ़ती कीमतों को ध्यान में रखने का आग्रह किया।

किसानों ने अपनी मांग के समर्थन में पड़ोसी राज्यों, विशेषकर महाराष्ट्र में गन्ने के लिए दिए जा रहे मूल्य का भी हवाला दिया। उनका कहना है कि, किसानों को उत्पादन लागत के अनुरूप उचित मूल्य मिलना आवश्यक है।इस बैठक में विभिन्न चीनी मिलों के प्रतिनिधियों, किसान संगठनों और अन्य संबंधित पक्षों ने भाग लिया। बैठक में गन्ने की खेती, उत्पादन लागत और गन्ने के खरीद मूल्य से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।अतिरिक्त कलेक्टर टी.एल. संगीता ने चीनी मिलों के प्रतिनिधियों और किसान संगठनों से कहा कि गन्ना उत्पादकों के हितों के साथ-साथ चीनी उद्योग की दीर्घकालीन आर्थिक स्थिरता को भी ध्यान में रखा जाए।उन्होंने सभी पक्षों से आपसी सहमति बनाकर अगले दो से तीन दिनों के भीतर गन्ने के खरीद मूल्य को लेकर निर्णय लेने का आग्रह किया।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here