‘ओडिशा-गुजरात मॉडल’ से बदलेगी तस्वीर, फिर दौड़ेंगी रैयाम और सकरी चीनी मिलें

पटना : बिहार सरकार अब रैयाम और सकरी चीनी मिलों को एक सफल और पहले से परखे गए मॉडल के आधार पर फिर से चालू करने की तैयारी में है। मंगलवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मिलों के संचालन के लिए ओडिशा और गुजरात में चल रहे सफल चीनी मिल मॉडल को अपनाया जाए। ‘जागरण’ में प्रकाशित बैठक में गन्ना उद्योग एवं सहकारिता विभाग के सचिव धर्मेंद्र सिंह, राष्ट्रीय सहकारी चीनी कारखाना संघ के प्रबंध निदेशक प्रकाश नायकवर्णे, गन्ना विशेषज्ञ आरबी दावड़े तथा इंडियन पोटाश लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट नीरज शर्मा मौजूद रहे।

राष्ट्रीय सहकारी चीनी कारखाना संघ पहले ही दोनों मिलों के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर चुका है।इसी क्रम में मुख्य सचिव ने इंडियन पोटाश लिमिटेड से कहा कि, वह ओडिशा और गुजरात की चीनी मिलों की तर्ज पर अपना प्रस्ताव जल्द से जल्द सरकार को सौंपे। सरकार ने गन्ना उद्योग और सहकारिता विभाग को निर्देश दिया है कि आईपीएल द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र मंजूरी दी जाए।सरकार की योजना है कि रैयाम और सकरी चीनी मिलों को एक साथ संचालित किया जाए, ताकि दोनों की भौगोलिक निकटता का लाभ उठाते हुए संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जा सके।

ChiniMandi WhatsApp Channel

मिलों को लगातार गन्ने की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बड़े स्तर पर गन्ना विकास योजना भी तैयार की गई है। इसके तहत आसपास के गांवों को गन्ना आपूर्ति क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया गया है। किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र और उच्च गुणवत्ता वाले गन्ना बीज उपलब्ध कराने की भी तैयारी की जा रही है। सरकार का मानना है कि दोनों चीनी मिलों के दोबारा शुरू होने से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। पहले भी ये चीनी मिलें हजारों लोगों के रोजगार का बड़ा आधार रही हैं।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here