दुर्घटनाएं रोकने के लिए ओवर लोड गन्ना वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की समाजहित संरक्षण समिति की मांग

संभल (उत्तर प्रदेश) : समाजहित संरक्षण समिति के अध्यक्ष महंत भगवानदास शर्मा ने ओवर लोड गन्ना ट्रकों पर प्रतिबंध की मांग की। उन्होंने अपनी मांग का एआरटीओ को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा की, असमोली मिल और अन्य गन्ना मिल के ओवर लोड ट्रक सड़कों पर चल रहे हैं, जिससे कई दुर्घटनाएं हुई हैं। समस्या का समाधान न होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।

बीते वर्ष कई ओवर लोड गन्ना ट्रक असमोली मिल चौराहे पर व अन्य जगहों पर पलट चुके हैं। जिसमें कई जाने भी जा चुकी हैं और कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हो चुके हैं। इस समस्या को लेकर संस्था द्वारा पहले भी ज्ञापन देकर आवाज उठाई है। उसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने जल्द से जल्द इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की। इस दौरान संजीव सहारा, महिपाल सिंह, जयपाल सिंह, नितिन शर्मा, जोगेन्द्र शर्मा, अंजार, इमरान आदि मौजूद रहे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here