उत्तर प्रदेश: सीतापुर की चीनी मिलों में 80% मरम्मत कार्य पूरा, नवंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकती है गन्ने की पेराई

सीतापुर: सीतापुर जिले में चीनी मिलों ने वर्ष 2026-27 के पेराई सीजन की तैयारियों के तहत लगभग 80 प्रतिशत मरम्मत और रखरखाव का काम पूरा कर लिया है। मौसम अनुकूल रहने पर मिलों में अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से नवंबर के पहले सप्ताह के बीच गन्ने की पेराई शुरू होने की उम्मीद है। अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार, प्रशासन ने नए पेराई सीजन को समय पर शुरू करने की तैयारियां तेज कर दी हैं। तैयारियों की समीक्षा जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में की गई। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि, चीनी मिलों ने पिछले पेराई सीजन के गन्ना मूल्य बकाये के रूप में कुल 2,112 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।

बैठक में चीनी मिलों के प्रतिनिधियों के साथ अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), जिला गन्ना अधिकारी, सहायक चीनी आयुक्त तथा लोक निर्माण, सिंचाई, बिजली, वन, परिवहन और बाट-माप विभागों के अधिकारी शामिल हुए। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि, चीनी मिलों तक जाने वाली सड़कों की मरम्मत कराई जाए और पेराई शुरू होने से पहले उन्हें गड्ढामुक्त बनाया जाए। उन्होंने सड़कों पर झुकी पेड़ों की डालियों की छंटाई करने और ढीले बिजली के तारों को ठीक कराने के भी निर्देश दिए, ताकि गन्ने की ढुलाई में बाधा न आए और पेराई कार्य सुचारु रूप से चल सके।

ChiniMandi WhatsApp Channel

बैठक में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया, ताकि सभी चीनी मिलें निर्धारित समय पर पेराई शुरू करने के लिए तैयार रहें। साथ ही, किसानों को खेतों से कटे हुए गन्ने को मिलों तक पहुंचाने में अनावश्यक देरी का सामना न करना पड़े। मरम्मत और रखरखाव का काम तेजी से पूरा होने तथा सड़कों एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं में सुधार को प्राथमिकता दिए जाने के साथ ही जिला प्रशासन नए पेराई सीजन को समय पर शुरू कराने की तैयारी कर रहा है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here