उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को मुफ्त उड़द मूंग बीज उपलब्ध कराएगी

अमरोहा : योगी सरकार किसानों की आमदनी को दोगुना करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सहफसली खेती को बढ़ावा दे रही है।किसान गन्ना के साथ दलहनी फसल उड़द व मूंग की बोआई भी कर सकते हैं। सरकार उनको मुफ्त बीज उपलब्ध कराएगी। इसके लिए पोर्टल पर बुकिंग का कार्य शुरू हो गया है। 20 जनवरी तक किसान उड़द व मूंग की नि:शुल्क किट के लिए बुकिंग करा सकते हैं।

जागरण में प्रकाशित खबर के अनुसार, अमरोहा जनपद में करीब 97 हजार हेक्टेयर जमीन पर गन्ने की खेती होती है।दलहन का रकबा करीब चार हजार हेक्टेयर है। यह भी हसनपुर व मंडी धनौरा तहसील क्षेत्र में अधिक है। परंपरागत खेती से किसान उतना मुनाफा नहीं कमा पा रहे हैं जितना कि सहफसली से कमा रहे हैं। इसलिए सरकार भी उस पर जोर दे रही है। गन्ने के साथ सहफसली खेती करने के लिए किसानों को प्रेरित कर रही है। आगामी मार्च-अप्रैल माह में गन्ना की बोआई का कार्य होगा। इसके लिए सरकार भी किसानों को दलहन खेती के लिए मुफ्त बीज दे रही है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here