देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए एथेनॉल उत्पादन पर अधिक जोर देने की आवश्यकता: नितिन गडकरी

देवरिया (उत्तर प्रदेश): केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों को लेकर जिस तरह से प्रयास किए जा रहे हैं, उससे जल्द ही देश ऊर्जा का निर्यातक बनेगा।

ANI में प्रकाशित खबर केमुताबिक , उन्होंने कहा कि, अन्नदाता किसानों का भाग्य तब बदलेगा, जब देश भी ऊर्जादाता बनेगा। इस देश को विश्व की आर्थिक महाशक्ति बनाने का सपना किसान ही साकार करेंगे। मंत्री गडकरी ने कहा, सीएम योगी राज्य के विकास के लिए लगातार और गंभीरता से काम कर रहे हैं। देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए एथेनॉल उत्पादन पर अधिक जोर देने की आवश्यकता है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ सोमवार को 6,215 करोड़ रुपये की पांच प्रमुख सड़क परियोजनाओं की देवरिया चीनी मिल परिसर में आधारशिला रखी। इस मौके पर परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश सुरक्षा के साथ-साथ इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की इन परियोजनाओं का लाभ देवरिया सहित पड़ोसी जिलों और बिहार को भी मिलेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, भाजपा सरकार बंद गौरी बाजार और बैतालपुर चीनी मिल को देवरिया में चीनी कांप्लेक्स बनाना चाहती है। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है और फैसला आते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। शुगर कॉम्प्लेक्स के बनने से हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा और अन्नदाता का भविष्य उज्जवल होगा।

सीएम योगी ने कहा कि, उत्तर प्रदेश की पहली चीनी मिल 120 साल पहले देवरिया के प्रतापपुर में स्थापित हुई थी।देवरिया-कुशीनगर में 42 चीनी मिलें थीं। लेकिन, धीरे-धीरे यह बंद हो गई। वर्तमान में चार-पांच मिलें ही चल रही हैं और वह भी सरकार के प्रोत्साहन से। किसानों को भरोसा है कि उन्हें समय पर गन्ना मूल्य भुगतान मिलेगा।सरकार के प्रयासों से गन्ना उत्पादन, चीनी उत्पादन, एथेनॉल उत्पादन और गन्ना मूल्य भुगतान के मामले में उत्तर प्रदेश देश में पहले नंबर पर है।बीजेपी ने यूपी के इस उद्योग को पुनर्जीवित किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जोर देते हुए कहा, डबल इंजन की सरकार ने विकास, सुरक्षा और गरीब कल्याण का मॉडल दिया है।यह मॉडल सभी के सहयोग, विकास, प्रयास और भरोसे के साथ आगे बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेस हाईवे का जाल बिछाया जा रहा है।इंटरस्टेट कनेक्टिविटी बेहतरीन हो गई है। हर जिला मुख्यालय को बायपास से जोड़ा जा रहा है। सड़क संपर्क के कारण शहरीकरण में तेजी आई है और शहरीकरण के माध्यम से अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं। विकास का एक नया मॉडल तैयार किया जा रहा है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here