गन्ना किसानों को शत प्रतिशत गन्ना बकाया भुगतान का इंतजार

बुलंदशहर: जनपद के हजारों किसान तीन चीनी मिलों के बकाया भुगतान का इंतजार कर रहे है। अगला पेराई सत्र शुरू होने के लिए अब केवल दो माह रह गये है, लेकिन बीते पेराई का अब तक शत प्रतिशत भुगतान नही हुआ है। तीन चीनी मिलों पर लगभग 66.77 रुपये का बकाया है। भुगतान में देरी से किसान परिवार बुरे आर्थिक दौर से गुजर रहे है। गन्ना विभाग द्वारा मिलों को भुगतान को लेकर बार बार निर्देश जारी करने के बावजूद पूरा भुगतान नहीं हो पाया है।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर के मुताबिक, जिले में वेव चीनी मिल, अनामिका मिल, साबितगढ़ मिल और अनूपशहर मिल सक्रिय है। इसके अलावा गैर जनपद में हापुड़ की सिंभावली व ब्रजनाथपुर के अलावा संभल की रजपुरा चीनी मिल और अमरोहा की चंदनपुर मिल भी जिले के किसानों का गन्ना खरीदती है। साबितगढ़, अनामिका, अनूपशहर, रजपुरा और चंदनपुर चीनी मिल तो किसानों का शत प्रतिशत भुगतान कर चुकी है, जबकि अभी भी वेव, अनूपशहर, सिंभावली और ब्रजनाथपुर चीनी मिल किसानों का भुगतान नहीं किया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here