चीनी मिल द्वारा किसानों को उन्नत बीज और आधुनिक खेती का प्रशिक्षण, आय बढ़ाने मर होगी मदद

देवरिया (उत्तर प्रदेश): बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड, प्रतापपुर इकाई ने किसानों की आय बढ़ाने और गन्ने की पैदावार सुधारने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत किसानों को उन्नत किस्म के गन्ने के बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं और उन्हें आधुनिक खेती के तरीकों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। मिल द्वारा उच्च उपज और रोग प्रतिरोधक क्षमता वाली किस्मों के बीज वितरित किए जा रहे हैं, जिससे भविष्य में बेहतर रिकवरी और अधिक उत्पादन सुनिश्चित हो सके।

गन्ना विशेषज्ञों की टीम गांव-गांव जाकर किसानों को ट्रेंच विधि से बुआई और खाद-पानी के वैज्ञानिक प्रबंधन की जानकारी दे रही है। साथ ही, ‘लाल सड़न’ जैसे रोग और अन्य कीटों से बचाव के उपाय भी बताए जा रहे हैं, ताकि फसल की गुणवत्ता और उत्पादन सुरक्षित रह सके।मिल प्रबंधन के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य किसानों को पारंपरिक खेती से हटाकर वैज्ञानिक तकनीकों की ओर प्रेरित करना है, जिससे लागत घटे और प्रति एकड़ पैदावार बढ़े, साथ ही उनकी आय में सुधार हो।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here