गन्ना किसानों को आधुनिक खेती का प्रशिक्षण, वैज्ञानिक तकनीकों से बढ़ेगी पैदावार

सीतापुर (उत्तर प्रदेश) : ग्राम अकबरपुर में गुरुवार को एनआर इंफ्राकान प्राइवेट लिमिटेड की कमलापुर इकाई द्वारा गन्ना किसानों के लिए जागरूकता एवं कृषक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को गन्ने की आधुनिक और वैज्ञानिक खेती की तकनीकों से अवगत कराना था, ताकि उत्पादन बढ़ाने के साथ फसल की गुणवत्ता में सुधार किया जा सके। कार्यक्रम में गन्ना विकास अधिकारी अभिषेक सिंह और गन्ना पर्यवेक्षक विपनेश सिंह ने किसानों को उन्नत गन्ना प्रजातियों, समय पर बुवाई, संतुलित उर्वरक उपयोग, जैविक एवं रासायनिक खाद के सही प्रयोग, रोग और कीट नियंत्रण तथा सिंचाई प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि, आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर किसान खेती की लागत कम करने के साथ अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान किसानों को रैटून प्रबंधन, ट्रेंच विधि से बुवाई, सहफसली खेती, खेत में नमी संरक्षण और मिट्टी परीक्षण के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।उन्होंने बताया कि, वैज्ञानिक पद्धतियों का उपयोग करने से प्रति एकड़ उत्पादन में वृद्धि और किसानों की आय में उल्लेखनीय सुधार संभव है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

कार्यक्रम में शिव नारायण, डोरे लाल, ओम प्रकाश, नत्था, विष्णु और प्रमोद कुमार समेत कई किसानों ने हिस्सा लिया। किसानों ने गन्ना खेती से जुड़ी समस्याएं और सुझाव अधिकारियों के सामने रखे, जिनका मौके पर ही समाधान और मार्गदर्शन दिया गया। किसानों को यह भी बताया गया कि चीनी मिल भविष्य में भी जागरूकता कार्यक्रम, कृषि यंत्रों के प्रदर्शन और तकनीकी मार्गदर्शन के माध्यम से किसानों को सहयोग देती रहेगी। कार्यक्रम में मौजूद किसानों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक खेती से जुड़ी जानकारी उनके लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान इस संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here