युगांडा : गन्ना खेती के लिए जमीन लीज पर देने के फैसले पर पछता रहे हैं कई ज़मींदार

कंपाला : के बसोगा उप-क्षेत्र में कई ज़मींदार गन्ना खेती के लिए जमीन लीज पर देने के फैसले पर पछता रहे हैं। उनका कहना है कि, एकमुश्त भुगतान आकर्षक दिखता है, लेकिन लंबी अवधि में खाद्य फसलों की तुलना में इससे कम आय होती है। रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में जमीन मालिक अपनी जमीन छह साल की अवधि के लिए प्रति एकड़ लगभग 6 लाख से 10 लाख युगांडाई शिलिंग पर लीज पर दे रहे हैं। यह भुगतान तुरंत नकद तो देता है, लेकिन लंबे समय के लिए जमीन बंध जाती है और किसान तेजी से तैयार होने वाली लाभदायक फसलों की खेती नहीं कर पाते।

जमीन मालिकों का कहना है कि, गन्ना तैयार होने में लंबा समय लेता है और इस दौरान जमीन का अन्य उपयोग नहीं किया जा सकता। इसके विपरीत मक्का, चावल, टमाटर और सब्जियों जैसी फसलें साल में कई बार बोई और काटी जा सकती हैं, जिससे कुल आय अधिक हो जाती है। कुछ जमीन मालिकों ने बताया कि, वे स्कूल फीस या अन्य जरूरतों के लिए जमीन लीज पर देते हैं, लेकिन एकमुश्त मिली राशि जल्दी खत्म हो जाती है और लंबे समय तक कोई आय नहीं मिलती। कई लोगों का कहना है कि, छह साल के अनुबंध में तय दर बाद में बदलती बाजार स्थितियों के अनुसार बढ़ाई भी नहीं जा सकती। हालांकि, कुछ किसानों का कहना है कि जिनके पास खाली जमीन है, उनके लिए लीज से कुछ आय मिल जाती है, लेकिन अधिकांश जमीन मालिकों के अनुसार खाद्य फसलों से मिलने वाली लगातार आमदनी अधिक सुरक्षित और लाभकारी है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here