केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एथेनॉल मिश्रण के लिए चीनी उद्योग की सराहना की

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को कहा कि भारत का ध्यान एथेनॉल मिश्रण बढ़ाने पर है और चीनी उद्योग ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मंत्री ने यह भी कहा कि सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (SAF) में उद्योग की बड़ी भूमिका है।

इंडिया शुगर एंड बायो-एनर्जी कॉन्फ्रेंस में अपने वीडियो संदेश में पुरी ने इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (आईएसएमए) और इंटरनेशनल शुगर ऑर्गनाइजेशन (आईएसओ) के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा की हमने सतत विकास की खोज में एक नए युग में प्रवेश किया है, और स्थिरता के लिए देशों का एक साथ आना एक महान कदम है। भारत एथेनॉल मिश्रण के मामले में लगातार मानक बढ़ाने पर केंद्रित है। चीनी उद्योग ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल में इसकी बड़ी भूमिका है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

सम्मेलन में बोलते हुए, आईएसएमए अध्यक्ष, आदित्य झुनझुनवाला ने भारत को अपने स्थिरता लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करने के लिए सही नीति समर्थन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा की हम 2025 तक 20% एथेनॉल मिश्रण के लक्ष्य को प्राप्त करने की राह पर हैं। हमें 2025 से आगे के बारे में भी सोचने की जरूरत है, क्योंकि इस दशक के अंत तक मांग बहुत अधिक बढ़ने का अनुमान है।

खाद्य मंत्रालय के संगीत सिंगला ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करते हुए किसानों के सामाजिक उत्थान पर ध्यान देने की जरूरत है।

उन्होंने कहा की किसानों के सशक्तिकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए, हमें न केवल पर्यावरण संबंधी चिंताओं पर बल्कि स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा जैसे सामाजिक पहलुओं पर भी ध्यान देना चाहिए। हमें फसलों के लिए सस्टेनेबल इनपुट को प्राथमिकता देने, रासायनिक उर्वरकों के उपयोग को कम करने या अनुकूलित करने और किसानों को प्रशिक्षण प्रदान करने की आवश्यकता है। चीनी उद्योग को किसानों को प्रशिक्षित करने में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here