केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एथेनॉल उत्पादन पर दिया जोर

पुणे: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि, तेल के आयात को कम करने और देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एथेनॉल उत्पादन की ओर मुड़ना चाहिए। वह सकाल मीडिया समूह के Agrowan द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।

मंत्री गडकरी ने कहा, भारत सालाना 16 लाख करोड़ रुपये के ईंधन का आयात कर रहा है। अगर सिर्फ 5 लाख करोड़ रुपये कृषि क्षेत्र में लगाए जाते हैं, तो हमारे किसानों को ऊर्जादाता (ऊर्जा प्रदाता) और अन्नदाता (खाद्य प्रदाता) बनने में देर नहीं लगेगी। मंत्री गडकरी ने कहा कि, देश को चीनी की 280 लाख टन आवश्यकता है लेकिन चीनी का उत्पादन उससे अधिक होता है। गडकरी ने कहा कि, एथेनॉल की मांग बहुत अधिक है, और चीनी के बजाय एथेनॉल उत्पादन पर ध्यान देना बेहतर होगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel

उन्होंने कहा, पिछले साल, भारत की एथेनॉल उत्पादन क्षमता 400 करोड़ लीटर थी। 20 प्रतिशत एथेनॉल ब्लेंडिंग टार्गेट को पूरा करने के लिए 1,000 करोड़ एथेनॉल की मांग होगी। हमने एथेनॉल का उत्पादन बढ़ाने के लिए कई उपाय किए हैं।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here