उत्तर प्रदेश चुनाव: अखिलेश यादव का चीनी के साथ-साथ पूरे साल मुफ्त राशन का वादा

लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि, उत्तर प्रदेश में उनकी सरकार बनने पर लोगों को दूध, चीनी, तेल और घी के साथ-साथ पूरे साल मुफ्त राशन मिलेगा। अखिलेश यादव ने कहा कि, भाजपा की सरकार में लोगों को मार्च तक ही मुफ्त राशन मिल रहा है, लेकिन सत्ता में आने पर लोगों को पूरे साल भर के लिए 1 किलो तेल, घी और दूध पाउडर के साथ मुफ्त राशन मिलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि, सपा की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर योगी बेचैन हो गए हैं। उन्होंने कहा कि, गरीबों के लिए 300 यूनिट बिजली और चिकित्सा उपचार भी मुफ्त होगा।

आपको बता दे, उत्तर प्रदेश चुनाव के दौरान गन्ना किसान भी अहम भूमिका निभाने वाले है और इसलिए उन्हें लुभाने के लिए सभी राजनैतिक पार्टिया कई कदम उठा रही है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here