अमेरिका : लुइसियाना के गन्ने के खेतों पर संकट: नए आक्रामक कीट मिलीबग ने बढ़ाई चिंता

लुइसियाना : लुइसियाना स्टेट यूनिवर्सिटी (LSU) एग सेंटर के शोधकर्ताओं ने राज्य के गन्ने के खेतों में एक नए और बेहद खतरनाक आक्रामक कीट,मिलीबग की मौजूदगी की पुष्टि की है। पिछले साल के अंत में वर्मिलियन और इबेरिया परगनों में देखे गए इस कीट ने अब किसानों, पशुपालकों और वैज्ञानिकों की नींद उड़ा दी है। फसल सलाहकार निक डेगल और रयान वायटर ने सबसे पहले व्यावसायिक खेतों में गन्ने की पत्तियों को असामान्य रूप से पीला पड़ते देखा, जिसके बाद कीटविज्ञानी ब्लेक विल्सन के नेतृत्व में गहन जांच शुरू की गई।

वर्मिलियन पैरिश से एकत्र किए गए नमूनों की अमेरिकी कृषि विभाग (USDA) में आनुवंशिक और रूपात्मक जांच की गई, जिसमें इसकी पहचान टेक्सास में पाए गए विनाशकारी कीट के रूप में हुई है। शोधकर्ताओं के अनुसार, जिन खेतों में यह मिलीबग पाया गया, वहां ‘येलो कैनोपी सिंड्रोम’ यानी पत्तियों के गंभीर पीलेपन के लक्षण दिखे हैं, जिससे फसल की पैदावार में भारी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के शोध संकेत देते हैं कि इसके निम्फ और वयस्क गन्ने की जड़ों और पत्तियों को खाते हैं, लेकिन इस कीट और पीले पत्तों के रोग के बीच सीधा संबंध की अभी और जांच की जा रही है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

चिंता की बात यह है कि यह कीट केवल गन्ने तक सीमित नहीं है। जैसा कि इसके नाम से स्पष्ट है, यह पशुपालन के लिए उपयोग की जाने वाली चारागाह घासों को पूरी तरह नष्ट करने की क्षमता रखता है। टेक्सास की 22 काउंटियों में पहले ही इसके कारण चरागाह सूखने की बड़ी समस्या सामने आ चुकी है। लुइसियाना के सेंट लैंड्री पैरिश में भी पीलेपन के लक्षण मिले हैं, जिससे खतरे के और फैलने की आशंका है। वर्तमान में एग सेंटर के वैज्ञानिक यह पता लगाने के लिए व्यापक सर्वेक्षण कर रहे हैं कि यह कीट राज्य में और कहां-कहां फैल चुका है। विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि यदि उन्हें चरागाह में घासों का रंग पीला या लाल होता दिखे, तो वे तुरंत इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दें।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here