मुरादाबाद: किसानों को सुविधाएं उपलब्ध न कराने और अनियमितताओं के कारण मिलों पर लगा जुर्माना

मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश: किसान हितैषी फैसला लेते हुए गन्ना विभाग ने चार चीनी मिलों पर 4.51 लाख का जुर्माना ठोक दिया है।गन्ना विभाग की ओर से मिलों पर, किसानों को सुविधाएं उपलब्ध न कराने और अनियमितताएं बरतने का आरोप लगाया गया है। इनमें दो चीनी मिलों ने 80 हजार का जुर्माना भर दिया है। आपको बता दे की, मंडल की 14 चीनी मिलों पर अनियमितताएं बरतने का आरोप है। मंडलीय सहायक आयुक्त (चीनी) सालोक पटेल ने कहा की, जांच के दौरान मंडल की 14 चीनी मिलों पर अनियमितताएं पाई गईं। इन मामलों में 12.63 लाख का जुर्माना लगाया गया। चीनी मिलों ने 7.36 लाख रुपये अर्थदंड का भुगतान किया है। अन्य से वसूली के लिए नोटिस जारी किए गए हैं।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर में कहा गया है कि, सहायक आयुक्त (चीनी) के कार्यालय के अनुसार नवंबर 24 से लेकर अप्रैल 25 तक चीनी मिलों के चालू होने पर मंडल के अधिकारियों ने जांच की। इस दौरान अधिकारियों ने पाया कि दीवान शुगर मिल अगवानपुर ने किसानों की सुविधाओं को लेकर 17 बार अनियमितताएं बरती हैं। इस मामले में अगवानपुर मिल पर ढाई लाख का अर्थदंड लगाया गया। बिलारी शुगर मिल पर 47 हजार रुपये, राणा शुगर मिल बेलवाड़ा पर 1.18 लाख रुपये और त्रिवेणी शुगर मिल रानी नांगल पर 17 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। बिलारी शुगर मिल ने 30 हजार और बेलवाड़ा शुगर मिल ने 50 हजार रुपये जुर्माना जमा कर दिया है। वीनस चीनी मिल संभल में घटतौली प्रकाश में आने पर केस दर्ज कराया गया था। मंडल की चीनी मिलों पर कुल 12.63 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here