उत्तर प्रदेश : रेड रोट से बचाव के लिए नई गन्ना प्रजातियां अपनाने की अपील, 1,500 मिट्टी नमूनों की जांच में अधिकांश रिपोर्ट सामान्य

बिजनौर: धामपुर शुगर मिल ने अपने गन्ना क्षेत्र के किसानों के खेतों से लिए गए 1,500 मिट्टी के नमूनों की जांच कराई।जांच में अधिकांश नमूनों की रिपोर्ट सामान्य पाई गई, जबकि कुछ नमूनों में आंशिक सुधार की आवश्यकता सामने आई।मिल प्रबंधन ने किसानों को मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और रासायनिक उर्वरकों का संतुलित उपयोग करने की सलाह दी है।

अधिक उर्वरकों के इस्तेमाल से मिट्टी की गुणवत्ता प्रभावित

ChiniMandi WhatsApp Channel

धामपुर शुगर मिल के यूनिट हेड आशीष शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि किसानों द्वारा अधिक मात्रा में रासायनिक उर्वरकों के इस्तेमाल के कारण मिट्टी की उपजाऊ क्षमता प्रभावित होने की शिकायतें सामने आ रही थीं। इसके बाद 1,500 मिट्टी के नमूनों की जांच कराई गई। उन्होंने बताया कि, अधिकांश नमूनों की रिपोर्ट सामान्य रही, जबकि कुछ क्षेत्रों में मिट्टी की गुणवत्ता सुधारने की जरूरत पाई गई। किसानों को जांच रिपोर्ट के आधार पर मिट्टी में आवश्यक सुधार करने और उर्वरकों का संतुलित मात्रा में प्रयोग करने की सलाह दी गई है।

रेड रोट से बचाव के लिए नई गन्ना प्रजातियां अपनाने की सलाह

उन्होंने बताया कि गन्ने की को-0238 प्रजाति में रेड रोट रोग का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस समस्या से बचाव के लिए किसानों को को-0118, को-13235 और को-9709 जैसी नई और बेहतर गन्ना प्रजातियों को अपनाने की सलाह दी गई। इस दौरान फैक्ट्री मैनेजर विजय गुप्ता भी मौजूद रहे। बैठक में धामपुर तहसील क्षेत्र के गन्ने के खेतों में तेंदुओं की बढ़ती मौजूदगी और किसानों पर हुए हमलों का मुद्दा भी उठाया गया। किसानों ने तेंदुओं के बढ़ते खतरे को लेकर चिंता जताई और सुरक्षा के प्रभावी उपाय किए जाने की मांग की।

किसानों की सुरक्षा को प्राथमिकता

ग्रुप के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट संजीव कुमार ने कहा कि, धामपुर शुगर मिल किसानों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि गन्ने के खेतों में तेंदुओं के खतरे से किसानों को सुरक्षित रखने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इस दिशा में प्रभावी कदम उठाने पर भी विचार किया जा रहा है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here