उत्तर प्रदेश: कांग्रेस की 500 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य के लिए पांच नवंबर को जनसभा

मुजफ्फरनगर : किसानों को 500 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य दिलाने और कर्ज माफी की मांग के लिए कांग्रेस ने पांच नवंबर को जनसभा का आयोजन किया है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने रैली की तैयारी पर चर्चा की। अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार, जिलाध्यक्ष सतपाल कटारिया ने कहा कि, गन्ना मूल्य एवं कर्जमाफी की लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस हमेशा किसान के साथ रही है और रहेगी।

रेलवे रोड निकट साई धाम मंदिर स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष सतपाल कटारिया एवं संचालन पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राकेश पुंडीर ने किया। चरथावल विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की ओर से किसान अधिकार रैली पांच नवंबर को आयोजित की जाएगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, सहारनपुर सांसद इमरान मसूद शामिल होगे। नगर अध्यक्ष अब्दुल्ला आरिफ, कांग्रेस सेवादल नगर अध्यक्ष मुकुल शर्मा, एआईसीसी सदस्य गीता काकरान, जिला महासचिव श्याम सिंह पुंडीर, पंकज शर्मा, रविंद्र बालियान, शहर महासचिव हर्षवर्धन त्यागी, विनोद धीमान शामिल रहे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here