उत्तर प्रदेश : किसानों को Co 0238 वैरायटी के बजाए co s13235 या colk 14201 बोने की सलाह

लखनऊ : बीते कुछ सालों से Co 0238 वैराइटी पर कीटों का आक्रमण बढ़ गया है, और इससे फसल की पैदावार में गिरावट हो रही है।इससे गन्ना किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।इस Co 0238 वैराइटी से न केवल उत्पादन में गिरावट आ रही है, बल्कि मिट्टी की गुणवत्‍ता भी प्रभावित हो रही है।गन्‍ना ब्रीडिंग इंस्टीट्यूट (कोयंबटूर) के पूर्व निदेशक बक्सीराम ने भी बीज के दूसरे विकल्प बोने की सलाह दी है, ताकि नुकसान से बचा जा सके।

पूर्व निदेशक बक्सीराम ने बताया कि, बुआई का सीजन शुरू होने वाला है।15 फरवरी से 15 मार्च तक मुख्य रूप से गन्ने की बुआई का समय होता है, और किसानों को परंपरागत Co 0238 वैरायटी के बजाए co s13235 या colk 14201 बोना चाहिए।उन्होंने कहा, इस किस्म में Co 0238 जैसी पैदावार भले ही न मिले, लेकिन बीमारी लगने की आशंका कम से कम होगी।हालांकि केवल इस किस्म के बीज बोने से लाभ होने वाला नहीं है।गन्‍ने में बीमारी लगने के बाद वहां की मिट्टी भी खराब हो जाती है, इसलिए उसे शोधन करके उपजाऊ बनाना चाहिए।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here