उत्तर प्रदेश : लखीमपुर में किसानों ने मांगा 30 साल के विलंबित गन्ना भुगतान पर ब्याज और ₹600 प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य

लखीमपुर खीरी: किसानों के लंबे समय से लंबित गन्ना भुगतान पर ब्याज और गन्ने का उचित मूल्य दिलाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन (RKMS) ने 29 अगस्त से जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की घोषणा की है। संगठन के जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार दीक्षित ने इसकी जानकारी दी। संगठन के अनुसार, धरने का मुख्य उद्देश्य किसानों के पिछले करीब 30 वर्षों के विलंबित गन्ना भुगतान पर देय ब्याज का पूरा हिसाब प्राप्त करना है। किसानों का कहना है कि उन्हें समय पर भुगतान नहीं मिलने के कारण लंबे समय से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

अंजनी कुमार दीक्षित ने बताया कि, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह के निर्देश पर 29 अगस्त, शनिवार से लखीमपुर खीरी स्थित जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की घोषणा की गई है। धरना स्थल पर किसानों से अलग-अलग प्रार्थना पत्र भी लिए जाएंगे। संगठन की मांग है कि, प्रत्येक किसान द्वारा बेचे गए गन्ने के भुगतान में हुई देरी के आधार पर व्यक्तिगत रूप से देय ब्याज की गणना कर किसानों को उसका पूरा हिसाब दिया जाए। गन्ना विकास विभाग को सबसे पहले किसानों को यह जानकारी देनी चाहिए कि उनके बकाया भुगतान पर कितना ब्याज बनता है और किस अवधि के लिए कितना ब्याज देय है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

₹600 प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य की मांग

अंजनी कुमार दीक्षित ने कहा कि, वर्तमान में चीनी के बाजार भाव 6,000 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक चल रहे हैं। ऐसे में इसका लाभ गन्ना किसानों को भी मिलना चाहिए। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की कि, आगामी चीनी मिल पेराई सत्र शुरू होने से पहले गन्ने का मूल्य कम से कम 600 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया जाए। साथ ही, किसानों के लंबे समय से लंबित गन्ना भुगतान पर ब्याज का भुगतान भी सुनिश्चित किया जाए।

Bioenergy Times

2 COMMENTS

  1. Yogi g aap ke ghar me chini ka stock होगा मगर बाजार में चीनी 72 रुपए किलो मिल रही है ।आप हर ब्लॉक में 40 रुपए किलो के हिसाब से dukane khulwa deejiye meharbaani hogi .

  2. I am very happy for the decided rate of sugar
    but my humble request to government that there is all materials of pesticides that farmer use that all are at high price but rate of sugar cane still same
    ATLEAST RATE OF SUGARCANE MUST BE IN 2026-2027 IS ABOUT 550 QUINTAL IN UP

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here