उत्तर प्रदेश: किसानों को अपनी इच्छा अनुसार गन्ना आपूर्ति का अवसर दिया जाए, किसान सभा की मांग

मेरठ : उत्तर प्रदेश में पेराई सीजन जैसे जैसे करीब आ रहा है, गन्ना खरीद मूल्य बढ़ाने की मांग तेजहो रही है। किसानों के अनुसार, गन्ना खेती की बढ़ी लागत के चलते मूल्य बढ़ाने की जरूरत है। उत्तर प्रदेश किसान सभा के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम तहसीलदार निरंकार सिंह को ज्ञापन देकर गन्ना मूल्य बढ़ाए जाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि, उत्तर प्रदेश गन्ना बहुल्य प्रदेश है। इसमें लगभग 50 लाख किसान 29 लाख 510 हेक्टेयर भूमि में गन्ने की खेती करते हैं। वर्तमान सीजन में गन्ना किसानों को अपनी इच्छा अनुसार गन्ना आपूर्ति का अवसर दिया जाए।

खबर में आगे कहा गया है की, कृषि विरोधी नीतियां किसान को और कर्ज में धकेलने का कार्य कर रही हैं। आगामी गन्ना सीजन की तैयारी गन्ना मिलों द्वारा शुरू हो गई है। गन्ना सर्वे में सट्टा प्रदर्शन भी किया जा रहा है, लेकिन गन्ना किसानों के सामने गन्ना मिलों में सप्लाई की समस्या पिछले कई वर्षों से जस की तस है। गन्ना किसान अपना गन्ना अपने नजदीकी गन्ना मिलों पर डालने की मांग उठा रहे हैं, लेकिन राहत नहीं मिल पा रही है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here