उत्तर प्रदेश : गन्ने का भुगतान नहीं मिला तो आंदोलन किया जायेगा, भाकियू भानु द्वारा केसर शुगर मिल को चेतावनी

बरेली : भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) भानु ने केसर शुगर मिल पर किसानों का गन्ना भुगतान लंबित रखने का आरोप लगाते हुए जल्द भुगतान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। यूनियन ने मंडियों में किसानों के उत्पीड़न के खिलाफ भी आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। भाकियू के प्रदेश महासचिव इरशाद अहमद ने पदाधिकारियों के साथ मिलकर मिल प्रबंधन और प्रशासन पर आरोप लगाया कि किसानों का बकाया भुगतान लंबे समय से अटका हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि, यदि जल्द भुगतान नहीं किया गया तो जिले भर में बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।

युवा प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर अनुज सिंह ने कहा कि, शुगर मिल ने 20 फरवरी 2026 से भुगतान शुरू करने का लिखित आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक किसानों को एक भी रुपया नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन मिल के खिलाफ आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट) पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है, जिससे अधिकारियों और मिल प्रबंधन की मिलीभगत का संदेह होता है। उन्होंने कहा कि, अब यूनियन अधिकारी सीधे जवाब मांगेंगे। प्रदेश सचिव इरशाद अहमद और महासचिव ताहिर बाबा ने कहा कि एक ओर किसानों का करोड़ों रुपये मिल पर बकाया है, वहीं दूसरी ओर समितियां खाद पर ब्याज वसूल रही हैं। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर अमर सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर अनुज सिंह, प्रदेश प्रवक्ता जुबैर सिद्दीकी, मीडिया प्रभारी नितिन सिरोही, प्रदेश सचिव इरशाद अहमद और महासचिव ताहिर बाबा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here